सर्वधर्म प्रार्थना : तू ही राम है तू रहीम है ( Background Music )
सर्वधर्म प्रार्थना : तू ही राम है तू रहीम है ( Lyrics )
सर्वधर्म प्रार्थना : तू ही राम है तू रहीम है
तू ही राम है तू रहीम है,
तू करीम, कृष्ण, खुदा हुआ,
तू ही वाहे गुरु, तू ईशू मसीह,
हर नाम में, तू समा रहा।
तू ही राम है,…….
तेरी जात पात कुरान में,
तेरा दरश वेद पुराण में,
गुरु ग्रन्थ जी के बखान में,
तू प्रकाश अपना दिखा रहा।
तू ही राम है, तू रहीम है ,
तू करीम, कृष्ण, खुदा हुआ,
तू ही वाहे गुरु, तू ईशू मसीह,
हर नाम में, तू समा रहा।
तू ही राम है,…….
अरदास है, कहीं कीर्तन,
कहीं राम धुन, कहीं आव्हन,
विधि भेद का है ये सब रचन,
तेरा भक्त तुझको बुला रहा।
तू ही राम है , तू रहीम है ,
तू करीम, कृष्ण,खुदा हुआ,
तू ही वाहे गुरु,तू ईशू मसीह
हर नाम में, तू समा रहा ।