Mission Prerna Geet मिशन प्रेरणा गीत
सुन सुन सुन मेरे नन्हे सुन,
सुन सुन सुन मेरे मुन्ने सुन
ज्ञान की गंगा बहे, प्रदेश ये प्रेरक बने
सुन सुन सुन मेरी नन्ही सुन,
सुन सुन सुन मेरी मुन्नी सुन
ज्ञान की गंगा बहे, प्रदेश ये प्रेरक बने।
सर्वांगीण विकास हो, उन्नयन की बात हो
अभ्युदय की बात हो, शिक्षकों का साथ हो।
बात हो उत्कर्ष की, अधिगम के परिणाम की।
मिशन प्रेरणा ये कहे, ज्ञान की गंगा बहे
ज्ञान की गंगा बहे, प्रदेश ये प्रेरक बने।
अब न कोई छूटेगा, बच्चा बच्चा सीखेगा।
अब नहीं रुकेंगे हम, प्रेरक बनकर लेंगे दम।
अब होगी शिक्षा की बात होगी गुणवत्ता की बात।
मिशन प्रेरणा ये कहे, ज्ञान की गंगा बहे
ज्ञान की गंगा बहे, प्रदेश ये प्रेरक बने।
सारे बच्चे बच्चियां, सारे शिक्षक शिक्षका, यानी सब उत्तर प्रदेश।
ध्यानाकर्षण अपना कर, आधारशिला मज़बूत करें।
शिक्षण संग्रह कर शिक्षक
शिक्षा का सृजन करें ...
शिक्षा का सृजन करें ...
ज्ञान की गंगा बहे, प्रदेश ये प्रेरक बने
प्रदेश ये प्रेरक बने, मिशन प्रेरणा ये कहे
मिशन प्रेरणा ये कहे, प्रदेश ये प्रेरक बने
0 Comments
If you have any doubt please let us know